
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
10 मार्च 2023

14वां जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र शिमला गृह मंत्रालय के सहयोग से 12 से 18 मार्च तक शिमला में करवाने जा रहा है। जिसमे पांच राज्यों के युवा भाग ले रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों के इन युवाओं को यहां की संस्कृति से अवगत करवाया जाएगा। यह बात शिमला में नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल के निदेशक सैमसन मसीह ने शिमला में दी।
सैमसन मसीह ने कहा कि युवा जनजातीय आदान प्रदान कार्यक्रम में पांच राज्यों के 18 से 22साल के युवा शिमला में जुटेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को हिमाचल की संस्कृति को जानने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सेमिनार, स्कूल के छात्रों के साथ चर्चा, यहां के शक्तिपीठों के दर्शन करवाए जाएंगे ताकि युवा हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के बारे में जान सके।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





