
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों कोटे के तहत 27 फरवरी से लेकर 26 मार्च तक विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी बीए और एमए डिग्री धारकों के लिए राज्य कर एवं आबकारी और खाद्य आपूर्ति विभाग में निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें 35 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद योग्यता के अनुरूप पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों में पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस बारे में पूर्व सैनिक रोजगार विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को एससीओ कोड के तहत बीए, एमए डिग्री धारक पूर्व सैनिकों के लिए निरीक्षक के पदों के लिए प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनके प्रमाण पत्रों की जांच करने के उपरांत योग्यता अनुरूप इनका पैनल तैयार किया जा रहा है। विभिन्न विभागों से मिले पदों को योग्य पूर्व सैनिकों से भरा जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





