सोलन शहर के डमरोग गांव में सड़क के नीचे झाड़ियों में मिला युवक का शव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मार्च 2023

सोलन शहर के साथ लगते डमरोग गांव में सड़क के नीचे झाड़ियों में शिमला के चौपाल के रहने वाले एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का कुछ अन्य युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक गायब था। मृतक पारस सोलन में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अब युवक की हत्या की आशंका से छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जुन्गा से फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर मंगत राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन जारी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news