
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मार्च 2023
राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कुनिहार में निपुण भारत एवं निपुण हिमाचल के तहत अर्की खंड के प्राथमिक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें अर्की खंड के लगभग 50 अध्यापक भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूपेंद्र ठाकुर ने किया और इसमें उपस्थित सभी अध्यापकों से प्रशिक्षण को रुचिपूर्ण तरीके से अपनाने का आग्रह किया।
इस दौरान बीआरसीसी अर्की देवेंद्र कौशिक ने प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक कक्षा की पढ़ाई को पूर्ण करने तक भाषा एवं गणित का बेसिक ज्ञान हो जाना चाहिए। केंद्र अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने पाठशालाओं में घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें पाठशाला के साथ लगते क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतना होगा, ताकि वे अपने बच्चों को सरकारी पाठशाला में भेजें और बच्चों की संख्या बढ़ सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





