पथ परिवहन निगम के चालक यूनियन की नालागढ़ इकाई ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मार्च 2023

नालागढ पथ परिवहन निगम के चालक यूनियन की नालागढ़ इकाई ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चालक नालागढ़ में एकत्रित हुए। चालकों ने कहा कि पिछले चालीस माह से चालकों को रात्रि भत्ता नहीं मिला है। नए वेतनमान का एरियर भी अभी तक चालकों को नहीं मिल पाया है। इसके चलते चालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालागढ़ की एचआरटीसी की वर्कशाप में कल पूर्जों की कमी बनी हुई है। कल पूर्जों के बिना निगम की बसें दूरदराज क्षेत्र में खड़ी हो रही हैं। इसके अलावा चालकों से रिकवरी वसूलने पर भी संघ ने विरोध जताया। अगर बस में कोई टूट फूट होती है तो बस चालक से इसकी रिकवरी ली जाती है, जो कि उचित नहीं है।
चालकों ने सरकार और निगम के उच्च अधिकारियों को इसके बारे में प्रस्ताव भेेजा और उम्मीद जताई गई कि जल्द ही इसके बारे में उन्हें राहत दी जाएगी। इससे पूर्व नालागढ़ यूनियन ने अपना स्थापना दिवस मनाया। सभी चालकों ने वर्कशाप में यूनियन का झंडा लगाया और मिठाई बांटी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news