
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मार्च 2023
सोलन ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में सोलन मंडल के 76 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 24 अभ्यर्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मेरिट के आधार पर इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 09 अभ्यर्थियों ने 99 फीसदी, 26 ने 98 फीसदी, 05 ने 97 फीसदी, एक ने 96 प्रतिशत और सात अभ्यर्थियों ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। ग्रामीण डाक सेवक मंडल सोलन में जिला सोलन और सिरमौर शामिल है। इसमें सिरमौर के कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि 52 जिला सोलन के ही अभ्यर्थी हैं। गौर रहे कि ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती प्रक्रिया के लिए बीते वर्ष आवेदन मांगे गए थे। इसमें दसवीं की मैरिट के आधार पर विभाग की ओर से मैरिट सूची तैयार की गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





