सोलन शहर में जम कर बरस रहे बादल, हो रही झमाझम बारिश

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मार्च 2023

सोलन शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण लगातार बारिश हो रही है। कुछ समय पहले अगर बात करें तो सोलन शहर में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था और वही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना भी छोड़ दिए थे वही अगर बात करें तो कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है सोमवार की सुबह की अगर हम बात करें तो सुबह धूप खिली रही लेकिन दिन के समय बारिश होने लगी जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

आपको बता दें कि होली के बाद से गर्मी आना शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार होली के खत्म होने के बाद भी बारिश का दौर जारी है और लगातार बारिश हो रही है जिससे कि मौसम ठंडा बना हुआ है।
वही दूसरी ओर मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से कोरोना के मामलों मे भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news