ग्रो बेल इंडिया लिमिटेड द्वारा निकाले गए वर्कर हुए थे बेरोजगार मीडिया के हस्तक्षेप के बाद वर्करों को दोबारा दिया रोजगार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 मार्च 2023

हिमाचल की सबसे बड़ी ग्रो बेल इंडिया इंडिया लिमिटेड बरोटीवाला मैं कंपनी ने कुछ वर्करों को जबरदस्ती बाहर का रास्ता दिखा दिया दुनिया में आर्थिक हालात अभी भी ठीक नहीं है जिसके चलते कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को छुट्टी करने में जुटी हुई है आपको बता दें कि हिमाचल के बद्दी बरोटीवाला में कंपनी ने बिना किसी कारण कंपनी के मुलाजिमों को बाहर का रास्ता दिखा दिया और कंपनी के मजदूर परेशानी जेलने पर मजबूर हो गए कंपनी वर्करों का कहना है कि मालिक हमें बोलता है कि तुम लोग सब गधे हो तुम्हें काम ठीक करना नहीं आता वर्करों का कहना है कि पिछले 5 सालों से हम काम कर रहे हैं लेकिन अब कंपनी की मैनेजमेंट में हमारे प्रति गलत व्यवहार कर रही है जिससे वह हमें जबरदस्ती कंपनी के बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं

लेकिन दिलचस्प बात तब हुई की कंपनी के वर्ककरो द्वारा मीडिया को बुलाया गया और मीडिया ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की तो कंपनी के एचआर हेड ने आकर वर्करों को अंदर लेने का उसी समय आदेश दिया और कहा छोटी मोटी गलती जो है उसे माफ करें और कंपनी में कार्य शुरू करें वही इटक् के नेता भी मौके पर पहुंचेऔर कंपनी मैनेजमेंट के साथ बात करके वर्करों की मांगों को उसी समय माना और उन्हें काम पर द्वारा रखने का आश्वासन दे दिया

लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि यह वर्कर 1 हफ्ते से अपनी मांगों के लिए कंपनी के आगे दर-दर की की ठोकरें खा रहे थे तब कंपनी मैनेजमेंट को इनकी सुध लेने का समय तक नहीं था लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप से कंपनी मैनेजमेंट ने वर्करों को अंदर किया और उन्हें रोज की तरह काम पर आने की इजाजत दी और कंपनी मैनेजमेंट ने जो अन्याय गलती से हुआ है उस पर माफी भी मांगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news