# आनी विधानसभा क्षेत्र निथर के सेन्थवा कैंची के पास हुई सड़क दुर्घटना | वाहन चालक की हुई मौत|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

22 मार्च 2023

May be an image of 6 people, outdoors and tree

कुल्लू : आनी विधानसभा क्षेत्र निथर के सेन्थवा कैंची के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन मालिक नार दास पुत्र झरेलु राम उम्र 62 साल गांव सेन्थवा की मौके पर मौत हो गयी।

इस हादसे में उनकी पत्नी मीरा देवी उम्र 53 साल को गहरी चोटें आई हैं।

विधायक लोकेन्द्र कुमार ने ईश्वर से घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news