लकड़ बाजार एसोसिएशन की ओर से शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 मार्च 2023

वीरवार को लकड़ बाजार एसोसिएशन की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। और साथ ही राष्ट्रीय गान भी गाया गया । सभी लोगो ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर उन्हे श्रद्धांजलि दी साथ ही इस दौरान जवान भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फूल अर्पित किए। ज्यादा जानकारी देते हुए जगमोहन मल्होत्रा ने बताया की छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया
जिनकी वजह से आज भारत आजाद है।
और साथ ही जो परंपरा उन्होंने बनाए उस पर सभी लोग चलने के लिए तैयार हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वह देश के शहीदों को नमन करते हैं जिसकी वजह से देश आजाद हुआ है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news