
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा घटना जो देखने को मिलती है वह है आग की घटना। आपको बता दे की कई बार हल्की सी चिंगारी से भी आग लग जाती है। वही दूसरी ओर लोगो द्वारा जानबूझ कर आग लगाई जाती है जिसका असर वनों पर देखने को मिलता है वही ज्यादा जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी कुणाल अंग्रिश ने बताया की 1 अप्रैल से फॉरेस्ट का फायर का सीजन स्टार्ट हो रहा है जिसमे जंगल में फायर लाइन को व्यवस्थित किया जाता है और सड़क पर कही चील के पते गिरे हो तो उन मे आग लगाई जाती और सड़क को साफ किया जा जाता है। जिस से आग न फैले।
ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अगर कोई क्षेत्र मे आग लगी हो तो उन्हें सेटलाइट के द्वारा पता चलता है जिसकी सूचना सभी कर्मचारियों को मिल जाती है। साथ ही उन्होंने कहा की घासनियो के द्वारा भी आग लगने की आशंका बनी रहती है और आग वन क्षेत्र में पहुंचती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





