चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किया जानलेवा हमला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मार्च 2023

विकासखंड पांवटा साहिब के रामपुर घाट में चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है, जिसमें तीन पुलिस जवान घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एक चोरी के मामले में रामपुर घाट में बंगाला बस्ती में जांच करने गई थी। जैसे ही पुलिस जवान जांच के लिए बस्ती में घरों में गए तो आधा दर्जन से अधिक पुरुष व महिलाओं ने तीन पुलिस जवानों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश कर रही है। एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश कर रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news