
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद किए जाने के बाद सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने काले कपड़े पहन कर अलग अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष एकजुट नजर आया। इसमें 17 विपक्षी दल शामिल हुए। सोनिया गांधी भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंची। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने भारी हंगामा किया।
खड़गे ने कहा, ‘हम काले कपड़ों में क्यों आए हैं? हम दिखाना चाहते हैं कि पीएम मोदी इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। पहले उन्होंने संस्थाओं को खत्म किया, इसके बाद जहां-जहां जिसने चुनाव जीता, उसे डरा-धमकाकर पीएम ने अपनी सरकार बनवाई। जो लोग उनके आगे नहीं झुके, उन्हें झुकाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया। नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई। इसमें सदस्यता रद किए जाने का विरोध करते हुए विपक्षी पार्टी सांसद काले कपड़ों में पहुंचे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





