शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र की षष्टी पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी ने दिव्य ज्योतियों के किए दर्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 मार्च 2023

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र की षष्टी पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। राज्यपाल ने गर्भ गृह के साथ मोदी भवन, योगिनी कुंड और शयन भवन के भी दर्शन किए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है और आज माता ज्वाला के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है।

माता ज्वाला और गोरखनाथ का अपना अद्भुत व आध्यात्मिक महत्व है। माता ज्वाला की ज्योतियां न तो ठंडी हैं और न गर्म हैं। यह सब पर कृपा बरसाने वाली हैं। वहीं राज्यपाल शिव प्रताप सिंह ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर जिलाधीश कांगड़ा एवं मंदिर आयुक्त डॉ. निपुण जिंदल और मंदिर सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा ने उनका स्वागत किया।

मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां चामुंडा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी थीं। मुख्य पुजारी ओम व्यास ने पूजा-अर्चना करवाकर मां का सिरोपा भेंट किया। उन्होंने मंदिर के साथ लगते शिवालय में भी शीश नवाया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news