
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से नाहन के चंबा मैदान में मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। इन दौड़ों में 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।16 से 19 आयु वर्ग की 5,000 मीटर लड़कों की दौड़ में अजय ने पहला, पंकज ने दूसरा और अशोक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी आयु वर्ग में लड़कियों के बीच हुई स्पर्धा में पूजा, रिक्की और शारदा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।13 से 15 आयु वर्ग के 3,000 मीटर वर्ग के लड़कों की दौड़ में विक्रम ने प्रथम, अंशु भारद्वाज ने द्वितीय और देवेंद्र कुमार ने तृतीय, लड़कियों के मुकाबले में समीक्षा प्रथम, शालिनी द्वितीय और आरूषि तृतीय स्थान पर रहीं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 6,000 रुपये, जबकि द्वितीय को 5,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





