#शिमला वार्ड नंबर 30 कंगना धार से आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी जीवन शर्मा को उतारा मैदान में।

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

17 अप्रैल 2023

शिमला में नगर निगम के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू कर दिए है। वही बात करें आम आदमी पार्टी से तो आज शिमला वार्ड नंबर 30 कंगना धार से आप पार्टी के प्रत्याशी जीवन शर्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है। और उन्होंने आज शिमला ग्रामीण से तहसीलदार संजीव गुप्ता के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। आपको बता दें कि शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग मिसालें खड़ी की है। और वह शिमला से डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश की पेंशनर एसोसिएशन के विभिन्न पदों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के पास हमेशा उठाते रहे ,और उन्होंने कर्मचारियों को न्याय भी दिलवाया, इसी तरह वह एक समाज सेवी भी है ,और इसी को ध्यान में रखते हुए आप पार्टी ने इन पर दांव खेला है। आज आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आज उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है।जीवन शर्मा कागनाधार हिमुडा कॉलोनी के 3 साल तक प्रधान भी रह चुके हैं । इन्होंने कई बार कॉलोनी की समस्याओं को मुख्यमंत्री और प्रशासन के पास उठाकर समाधान करवाए है। जिसके चलते कागनाधार वालों ने यह निर्णय लिया कि जीवन शर्मा ही इस बार नगर निगम के काउंसलर होंगे।

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

Share the news