
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
19 अप्रैल 2023
बीती रात से समूचे किन्नौर जिला में जमकर बारिश हो रही है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। किन्नर कैलाश पर्वत बर्फ से ढक गया है। बुधवार सुबह एनएच-5 पर टापरी के निकट पागल नाला में ल्हासा गिरने से एनएच-5 अवरुद्ध हो गया।
कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि पागल नाला में ल्हासा आने से मार्ग करीब आधा घंटा अवरुद्ध रहा, जिसे बहाल कर दिया गया है। बहरहाल बारिश जारी है व यातायात सुचारू चल रही है। उधर, लंबे अरसे से सूखे की मार झेल रहे किसानों व बागवानों के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है|
लेकिन अधिक बारिश के बाद बर्फबारी हुई तो जिन क्षेत्रों में सेब की फ्लावरिंग यौवन पर है, उस पर प्रतिकूल असर भी पड़ सकता है। किन्नौर प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






