# कांग्रेस ने चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों को जड़ से खत्म करने में पुलिस का सहयोग करने के लिए बनाई रणनीति।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

Madak Dravyachi Goli - Marathi Slogans

कांग्रेस ने चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों को जड़ से खत्म करने
में पुलिस का सहयोग करने के लिए बनाई रणनीति।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल
शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी मिले रामपुर के डीएसपी से। डीएसपी रामपुर
ने कहा नशे के खात्मे के लिए खपत को रोकने का हो रहा है प्रयास, ताकि
सप्लाई  पर लगे अंकुश। उन्होंने कहा पुलिस प्रबंधन को पत्र लिख कर  मांग
कर रहे है की गोवा पुलिस की तर्ज पर सलाइवा टेस्ट किट का  हो प्रबंध ।

चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों के प्रचलन से हिमाचल का युवा
बर्बाद न हो इसे ले कर कांग्रेस सक्रिय हुई है । रामपुर कांग्रेस ने
पुलिस की हर सम्भव मदद के लिए पंचायती राज संस्थाओ और विभिन्न संगठनों को
आगे आने के लिए कहा है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस
अध्यक्ष  अतुल शर्मा की अगुवाई में  डीएसपी रामपुर शिवानी महला  आईपीएस
से भी मिला।  उन्होंने बताया की कांग्रेस का हर विंग और पार्टी से जुड़े
पंचायत प्रतिनिधि भी मादक द्रव्यों को रोकने में पुलिस की हर सम्भव मदद
के लिए तैयार है।  उन्होंने कहा हालाँकि कांग्रेस सरकार के आने के बाद
चिट्टा पर काफी अंकुश लगा है।  लेकिन इस की जड़ो को आसानी से उखाड़ना सम्भव
नहीं। उधर डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने भी बताया पुलिस सक्रियता से काम
कर रही है। मादक द्रव्यों की खपत को रोकने का प्रयास हो रहा है इस के लिए
विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तभी नशे की सप्लाई बंद होगी। उन्होंने
बताया की गोवा राज्य की तर्ज पर पुलिस को ड्रग एवं अन्य नशो की पहचान के
लिए सलाइवा टेस्ट किट उपलब्ध होनी चाहिए।  इस के लिए वे उच्च अधिकारियों
को पत्र लिख रही है ताकि ड्रग सेवन करने वालों की पहचान हो सके।

अतुल शर्मा कांग्रेस जिला शिमला अध्यक्ष ने बताया चिट्टे  के
विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया है उस के लिए बधाई देते है। इस नशे को
गाँव गांव से रोकने के लिए हम सब का भी दायित्व है।  इस में कांग्रेस के
सभी लोग आगे आ रहे है।  इसके अलावा कुछ अन्य वारदाते भी हुई है उन पर भी
रोक लगे इसे लेकर डीजीपी से मिले।

डीएसपी रामपुर  शिवानी महला आईपीएस ने बताया पुलिस की टीमें मिल
कर समूचे इलाके में सजग है।  उनका प्रयास है की ड्रग की खपत को रोका जाये
तभी सप्लाई पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया पुलिस के उच्च अधिकारियों को
पत्र लिख कर गोवा की तर्ज पर सलाइवा टेस्ट किट पुलिस को  मुहया करवाने
का भी निवेदन किया जायेगा। ताकि ड्रग प्रयुक्त कर्ताओं की पहचान करने में
आसानी हो।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news