
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अप्रैल 2023
नालागढ़ के दभोटा पंचायत के रामपुर गांव के 17 वर्षीय युवक जतिन का चौथे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार को भी पूरा दिन तालाशी अभियान चला। हिमाचल और पंजाब पुलिस युवक के परिजनों के साथ तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक कहीं से कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
परिजन चार दिनों से बूंगा साहिब में जुटे हैं। वहीं दभोटा पुलिस के कर्मचारी भी लगातार तलाश रहे हैं।
गौर रहे कि 15 अप्रैल की शाम को सुखपाल सिंह उर्फ लाडी रामपुर निवासी जनित कुमार पुत्र हेमराज को अगवाकर अपनी गाड़ी में बैठा कर पंजाब की ओर ले गया था।
इस बीच रामपुर गांव में शोर मच गया और पुलिस के साथ उसका पीछा किया। पुलिस को इन दोनों की लोकेशन पंजाब के बूंगा साहिब में दिखाई दी। इसके बाद गांव वालों ने उनका पीछा किया। पुलिस के साथ अपना पीछा करते देख सुखपाल ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन उसकी गाड़ी नहर में गिर गई जिससे सुखपाल उर्फ लाडी को तो बचा लिया गया लेकिन जतिन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और परिजनों की ओर से मंगाए गए गोताखोर भी नाकाम साबित हुए हैं।
डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और परिजन नहर के साथ लगातार तलाश में जुटे हैं। जहां पर नहर के ऊपर पुल बने हैं वहां पर उसे गोताखोरों की मदद से खोजा जा रहा है लेकिन अभी तक नहीं मिल पाया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





