# कंडाघाट में पेशाब, चर्म और नेत्र रोगों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

 सोलन के कंडाघाट में आगामी रविवार 23 अप्रैल को एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पेनसिया यूरोकेयर सोलन के तत्वाधान में कंडाघाट के सेंट मेरी स्कूल के पास लगाए जा रहे मेडिकल कैंप में यूरोलॉजी के स्पेशलिस्ट सर्जन डॉ. विनोद चौहान किडनी व पेशाब की बीमारियों, प्रोस्टेट, पथरी, हर्निया के रोगियों की मुफ्त जांच व परामर्श देंगे।

इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ व अभिनम आईकेयर सेंटर से डॉ. अभिराज सिन्हा काला व सफेद मोतिया, रेटिना के रोग और आंखों के अन्य रोगों के लिए मौके पर ही जांच व मुफ्त परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे।

यूरोलॉजिस्ट विनोद चौहान ने बताया कि इस मेडिकल कैंप में स्किन एश्योर क्लीनिक शिमला से चर्म रोग विशेषज्ञ नेहा सूद चमड़ी व बालों के रोगों सहित बोटोक्स इंजेक्शन इत्यादि में सलाह के लिए मौजूद होंगी।

इस मेडिकल कैंप में आने वाले डॉक्टर सुपर स्पेशलिस्ट की श्रेणी के हैं और पहली बार कंडाघाट जैसी छोटी जगह में हिमाचल के उन्नत मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर मुफ्त जांच व सलाह के लिए मौजूद होंगे।

मेडिकल कैंप सुबह 10 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगा। इस कैंप से संबंधित सूचना के लिए संपर्क नंबर 01792 356435 या मोबाइल नंबर 90152 70066 पर संपर्क किया जा सकता है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news