
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 मई 2023

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच- 88 पर गुम्मर देहरियां में एक कार और मोटरसाइकल में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक की पहचान सनक राणा पुत्र विवेक राणा गांव करियाडा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर कांगड़ा रोड की तरफ जा रहा था। कांगड़ा की ओर से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक की पहचान कार्तिकेय पुत्र दूनी चंद निवासी चंबा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं ज्वालामुखी अस्पताल के डॉक्टर अमृतांश ने बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





