
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2023
एक ओर जहां आज का युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहा है और मूलभूत सुविधाएं होने के बावजूद भी पढ़ाई और अपने भविष्य की ओर ध्यान नही देता वही दूसरी ओर जिन बच्चो को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती उनके मन में अपनी शिक्षा के प्रति और अपने भविष्य के प्रति कुछ करने की चाह होती है।
जो बच्चे सुख सुविधाओं से वंचित रह जाते है उनके बहुत से सपने होते है और वह उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा देते है। और अपने मुकाम को हासिल करके रहते है। ऐसे बच्चे ही देश का नाम रोशन करते है वही दूसरी ओर अगर बात करे तो जिन बच्चो के पास मूलभूत सुविधाएं होती है वह उसके पश्चात भी गलत दिशा में चले जाते है।
वही सोलन जिला के चायल के अनाथाश्रम में रह रहे बच्चो के मन में शिक्षा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिला बच्चो से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की वह बड़े हो कर पायलट, सिंगर, आर्टिस्ट, डॉक्टर इत्यादि बनना चाहते है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





