बिलासपुर की बेटी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली में बनीं सहायक प्रोफेसर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

बिलासपुर के गांव नैण गुजरां की निशा देवी का चयन राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली में बतौर सहायक प्रोफेसर पद के लिए हुआ है। निशा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है।
घुमारवीं की रोहिण पंचायत की बेटी निशा देवी ने क्षेत्र के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। निशा ने 12वीं तक की शिक्षा धर्मशाला से पूरी करने के बाद बद्दी से बीटेक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमबीए और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है।

निशा ने जेआरएफ की परीक्षा पास की है। उनकी माता रोशनी देवी गृहिणी हैं और पिता देवी राम बतौर जिला राजस्व अधिकारी बिलासपुर में सेवाएं दे रहे हैं। देवी राम ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही मेहनती है। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और प्रो. मोहिंदर सिंह ने निशा को इसके लिए बधाई दी। निशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-मिता और अपने अध्यापकों को दिया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news