
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*
14 मई 2023
[कांगड़ा] गगल एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में ग्रामीणों की ओर से बनाई गई संघर्ष कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक गांव इच्छी में प्रधान रजनीश मोना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में कहा कि हम किसी भी सूरत में दहवाई अड्डे के लिए अपनी हजारों कनाल खेतीबाड़ी वाली उपजाऊ भूमि नहीं देंगे। इन्हीं सिंचाई वाली जमीनों से घरों का चूल्हा चलता है। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।
चाहे आंदोलन क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार कहीं और जगह बड़ा हवाई अड्डा खाली भूमि पर बनाए। हजारों परिवारों और किसानों को उजाड़ने की सोच सरकार बदले। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में ग्रामीण विरोध महारैली निकालेंगे।
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*





