
#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*
14 मई 2023

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को श्रद्धालुओं का काफी तांता लगा रहा। मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। हालांकि चैत्र माह मेला को समाप्त हुए एक माह का समय बीत चुका है लेकिन श्रद्धालु आस्था के चलते काफी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
रविवार को हजारों श्रद्धालु कतार में खड़े रहे और दिनभर श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए बनाए गए सराय भवन जिनमें निजी सरायेें भी शामिल हैं पूरी तरह बुक रहीं। इसके साथ निजी होटलों में भी श्रद्धालुओं को कमरे नहीं मिल पा रहे थे। क्योंकि सब कुछ शुक्रवार से पहले ही बुक हो चुका था। शाहतलाई से लेकर बाबा बालकनाथ मंदिर तक पांच किलोमीटर के दायरे में सड़क किनारे पैदल श्रद्धालु काफी संख्या में बाबा बालकनाथ मंदिर के पवित्र गुफा दर्शनों को जाते रहे। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी धर्म सिंह नेगी ने कहा कि मंदिर में शनिवार को 10,000 श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे और श्रद्धालुओं के लिए भी ट्रस्ट की तरफ से सुविधाओं की कोई कमी नहीं रखी गई।
#खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो*





