सोलन नगर निगम के दूसरे बजट से सोलन शहर के लोगों को उम्मीदें

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 मई 2023

सोलन नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दूसरा बजट पेश करने का एलान कर दिया है। इसके लिए निगम 16 मई को बजट को लेकर बैठक होगी। बजट बैठक से अब शहरवासी भी काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। वहीं पानी मुफ्त करने के मुद्दे पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है, जिससे लोगों को आने वाले कुछ समय में राहत मिलने का अंदाजा है। बैठक में जहां वित्त वर्ष 2022-23 के कार्यों का ब्योरा सबसे पहले प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं नए कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसी के साथ पार्षदों की सहमति के साथ शहर में होने वाले कई विकास के कामों पर भी मुहर लगेगी। बैठक में निगम शराब पर सेस को रुपये दो से बढ़ाकर पांच करने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजेगा। वहीं नए जुड़े वार्डों को भी कुछ नया मिलने की उम्मीद है।

निगम के मुताबिक निगम का दूसरा बजट भी पहले बजट से काफी ज्यादा हो सकता है। बीते वर्ष 179 करोड़ रुपये का बजट निगम ने पेश किया था। बजट में शहर में पार्किंग की समस्या पर भी चर्चा होगी। वार्ड में येलो लाइन लगाने पर भी मंजूरी मिल सकती है। इन दिनों निगम की ओर से वार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स के चार महीने के बिल भेजे जा रहे हैं। इसके चलते लोगों में निगम के प्रति काफी रोष है। लेकिन अब प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी सर्वे करवाएगा। जबकि आगामी बिल निगम सर्वे के बाद ही जारी करेगा।

गौर रहे कि निगम की ओर से इस बार बजट बैठक में काफी देरी कर दी है। इसके चलते शहर में कई विकास कार्य काफी समय से ठप पड़े हैं। वहीं नये कार्यों को शुरू करने में भी दिक्कत आ रही है। लेकिन अब निगम की ओर से बजट बैठक निर्धारित कर दी है। बजट के आने से लोगों को विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीदें है।
वर्जन
दूसरा बजट निगम 16 मई को पेश होगा। बजट के आने से शहर में विकास के कामों को भी तेजी मिलेगी। इसके साथ ही बजट के माध्यम से निगम के आय के साधन को भी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news