
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
साल 2023 की अगर बात करें तो सर्दियों के मौसम में बारिश नहीं हुई लेकिन जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू हुआ वैसे ही बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली और यह बारिश मई जून के महीने में भी दिखाई दी। मई और जून के महीने में जहां ताबड़तोड़ गर्मी पड़ती थी वही इस मौसम में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है वहीं दूसरी ओर अगर बात करें तो इस बार किसानों को खासा नुकसान देखने को मिला है। बे मौसमी बारिश होने के कारण लोगों की फैसले खराब हो गई।
जिस वक्त किसानों की फसलों को बारिश की जरूरत थी उस वक्त बारिश नही हुई लेकिन जैसे ही किसानों की फसले खत्म हुई वैसे ही बारिश ने रफ्तार पकड़ दी किसानों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बार गर्मी का मौसम ही नहीं है जिस कारण से जमीन का तापमान ठंडा है और फसल को काफी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि फसलों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बहुत महंगी होती है जिस कारण से किसान दवाइयां का खर्चा भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं और जब रेट मिलता है तब उनके पास फसल नहीं होती और उन्हें मेहनत का फल भी नहीं मिल पाता उन्होंने कहा कि किसान क्या कमाएगा और क्या खाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023





