महिला का 52 साल की उम्र में पूरा हुआ सरकारी नौकरी का सपना, जेबीटी के रूप में हुई नियुक्ति

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 जून 2023

Woman's dream of government job fulfilled at the age of 52, appointed as JBT

 सरकारी नौकरी करना अधिकतर लोगों का सपना होता है। अगर यह सपना उम्र के उस दौर में पूरा हो, जब उनके बच्चे भी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हों तो इसकी खुशी और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही मामला प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा की ओर से जेबीटी शिक्षकों की अनुबंध आधार पर हुई तैनाती में सामने आया है। जानकारी के अनुसार 2 मार्च, 2023 को अनुबंध आधार पर जेबीटी पदों के लिए काउंसलिंग हुई थी। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने जिले के 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी है।

चयनित इन अभ्यर्थियों में मंडी जिले के सुंदरनगर की रहने वाली गीता देवी सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गीता देवी का जन्म 1972 में हुआ था। गीता को बैजनाथ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुधर के लिए सामान्य वर्ग से हुआ है। जेबीटी पद के लिए गीता देवी का चयन 52 साल की उम्र में हुआ है। ऐसे में गीता मात्र छह वर्ष ही अपनी सेवाएं दे पाएंगी। इसमें से भी उसके दो साल अनुबंध आधार पर नौकरी करते हुए गुजर जाएंगे। ऐसे में गीता एक नियमित कर्मचारी के रूप में मात्र चार वर्ष ही स्कूल में बच्चों को पढ़ा पाएंगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news