
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जून 2023
बीती रात चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर एक कार चालक ने अपनी कार से सात श्रद्धालुओं को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसमें पांच एक ही परिवार के हैं। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब सवा दस बजे एक कार चालक तेज रफ्तारी में आया और सड़क पर जा रहे श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में सात श्रद्धालुओं को गहरी चोटें आई हैं।

सभी घायल राजस्थान के रहने वाले हैं। बेकाबू कार ने एक रेहड़ी को भी टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नंबर से गाड़ी को ट्रेस कर लिया है। यह गाड़ी कड़ोआ की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





