
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जून 2023

मंडी शहर के स्कूल बाजार में सड़क धंस गई। करीब 50 फीट नीचे तक मलबा जा गिरा। टायरिंग करने में जुटा रोड रोलर भी मलबे में दब गया। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क धंसने से जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग घटना को भूकंप से जोड़ रहे हैं। वहीं मंडी जिले के धन्यारा गांव में मंगलवार देर शाम बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
लोगों की कई बीघा जमीन बह गई और संपर्क मार्ग बाधित हो गए। कई कारें भी दब गईं। बीडीओ विवेक भाटिया ने बताया कि सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र की पंचायत धन्यारा में बादल फटा है। इससे करला गांव में अधिक तबाही हुई है।
यहां पर लोगों और प्रशासन ने करीब चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि बादल फटने से कई लोगों की कई बीघा जमाीन बह गई। सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





