
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जून 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों से पूछना चाहिए, जिनसे वादा किया गया था कि उनसे 100 रुपये प्रति किलो दूध और 2 रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया गया था। क्या यह गारंटियां पूरी हुई हैं। यह सभी उतनी ही फेल हुई हैं, जितनी कि कांग्रेस पार्टी हुई है। वह चाहेंगे कि मुख्यमंत्री बिना एक रुपये कर्ज लिए अपने सारे वादे पूरे करें।
ठाकुर ने कहा कि कर्ज की सीमा घटाने वाला एफआरबीएम एक्ट एक राज्य नहीं बल्कि पूरे देश के लिए होता है। कोविड के समय केंद्र सरकार ने इसमें छूट बढ़ाकर 3.3 प्रतिशत किया था, जिससे राज्य सरकारें ज्यादा खर्च कर सकें और लोगों को राहत मिले।
राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना हर राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक नहीं, बल्कि कई मामले आए हैं, जिसमें धर्म छिपाकर लड़कियों को बहलाया- फुसलाया गया, प्यार में फंसाया गया और फिर बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाकर किसी की हत्या कर दी गई तो किसी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह बिल्कुल उचित नहीं है। इस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





