जाखू क्षेत्र के एक निजी फ्लैट में रेलिंग से लटका मिला एक कामगार का शव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 जून 2023

शिमला राजधानी में जिला चंबा का एक कामगार फंदे से लटका मिला है। इसकी पहचान गर्भ सिंह (35) पुत्र जवाहर लाल, गांव लकडाह, डाकघर बांदला, तहसील चंबा निवासी के तौर पर हुई है। गर्भ सिंह वीरवार सुबह जाखू क्षेत्र के एक निजी फ्लैट में रेलिंग से लटका मिला। पुलिस के उच्च अधिकारी औरएफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से भी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटा शिमला थाना के तहत जाखू क्षेत्र में यह घटना हुई है।

तक पिछले करीब 20 साल से शिमला में काम करता था। मौजूदा समय में मालरोड के एक कारोबारी के पास केयर टेकर का काम करता था। पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। सुबह करीब 7:00 बजे पत्नी ने फ्लैट की सीढि़यों में फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। मृतक चुनरी का फंदा बनाकर लोहे की रेलिंग से लटका मिला। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक ने बुधवार रात भाई और परिवार के सदस्य के साथ डिनर किया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जांच जारी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news