
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
रामपुर बुशहर में 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस सराहन में अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय, 17वीं, 19वीं, 43वीं और 50वीं वाहिनी की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में उप सेनानी जीडी चमन लाल, दंडपाल 19वीं अनुज दीक्षित दण्डपाल और वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 43वीं वाहिनी विजेता और 19वीं वाहिनी उपविजेता रही। 19वीं वाहिनी के सतीश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। चमन लाल ने एकल और युगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और विजेता और उपविजेता वाहिनी के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। 19वीं वाहिनी के दंडपाल अनुज दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों को एक मंच देना है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





