इस वर्ष हुई बारिश से सेब की क्वालिटी में दिखा असर, सेब के रंग और मिठास पर भी दिखा असर।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 अगस्त 2023

हिमाचल के जिलों से सेब सोलन मंडी में भारी तादात में पहुंच रहा है। वही अगर बात करें तो किसानों को और बागवानों को उनकी उपज की बेहतरीन दाम मिल रहे हैं पिछले वर्ष की अगर बात करें तो इस वर्ष दामों में कमी देखने को मिली सेब 30 से शुरू हुए और 110 रूपये किलो तक रहे इस विषय पर जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि बागबानो का सेब भारी मात्रा में से मंडी तक पहुंच रहा है और बागवानों को उनके उपज के बेहतरीन दाम मिल रहे हैं आज सेब 30रूपये से 110 रूपये तक बिका।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दाम कम है जिसके कारण है कि इस वर्ष अत्यधिक बारिश हुई जिस वजह से न तो सेब की क्वालिटी ज्यादा अच्छी है और सेब के रंग में भी असर दिखा है अगर बात करें तो सेब में वह मिठास भी नहीं है जानकारी देते उन्होंने बताया कि अभी सेब कोटखाई चौपाल तथा करसोग से आ रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news