
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 अगस्त 2023
सोलन शहर के ठोडो ग्राउंड में शूलिनी मेले का आगाज किया गया था और यह मेला प्रतिवर्ष सोलन के ठोडो ग्राउंड में ही मनाया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला आयोजित किया गया था लेकिन मेला खत्म होने के पश्चात भी कूड़ा ज्यों का त्यों पढ़ा रहा नगर निगम द्वारा उस कूड़े को इतना समय बीत जाने के बाद भी साफ नहीं किया गया लेकिन खबर अभी-अभी द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया
जिसके बाद इस खबर का असर देखने को मिला और नगर निगम द्वारा सोलन के ठोडो ग्राउंड में सफाई करवाई गई जानकारी देते हुए सैनिटरी सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सफाई की जा रही है और उन्होंने अपील की है कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग दें। और नगर निगम द्वारा सोलन शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





