सिरमौर कल्याण मंच द्वारा यशवंत सिंह परमार की 117 वी जयंती पर रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 अगस्त 2023

हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की आज 117 वी जयंती सोलन में मनाई गई इस उपलक्ष पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा सोलन के एमसी में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसका उद्देश्य है कि अस्पतालों में खून की कमी देखने को मिलती है जिसके लिए यहां रक्त एकत्रित करवाया जाता है और हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए सिरमौर कल्याण मंच के सह सचिव अजय कंवर ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 117 वी जयंती के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिससे अस्पतालों में आ रही खून की कमी को पूरा करने के लिए रक्त एकत्रित किया जाता है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news