कालका शिमला एनएच 5 पर ब्रूरी में ट्रक और स्कूटी की हुई टक्कर, स्कूटी चालक को आई भारी चोटें

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अगस्त 2023

रविवार को रात्रि के लगभग 10:30 बजे कालका शिमला एनएच 5 पर ब्रूरी के समीप कोर्णाक होटल के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक को भारी चोटें आई है । स्कूटी चालक सिर में काफी काफी चोटें आई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व मीडिया कर्मियों द्वारा पहले उस व्यक्ति को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

लोगों द्वारा एंबुलेंस को फोन किया गया परंतु समय पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और साथ ही पुलिस को भी इस दौरान फोन किया गया परंतु पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची । आपको बता दें कि यह स्कूटी सोलन से स्लोगन की ओर जा रही थी और ट्रक शिमला से सोलन और आ रहा था ।इस हादसे में स्कूटी के साथ- साथ स्कूटी चालक को भी भारी चोटें आई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news