
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21अगस्त 2023
कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई राजेंद्र ठाकुर (58) उर्फ पप्पू की हत्या के आरोप में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान नरेश (22) निवासी लोहाणधार, कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। वारदात के दिन राजेंद्र ठाकुर की एक चप्पल घटनास्थल से बरामद की था, जबकि दूसरी चप्पल पुलिस को सोलन के एक कार वाशिंग स्टेशन से मिली। यहां पर आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार को धुलवाया था।
पुलिस अभी तक इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुकी है। इनमें से दो पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि तीसरे को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। हालांकि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस गहनता से मामले की छानबीन में जुटी है। गौरतलब है कि राजेंद्र ठाकुर (58) उर्फ पप्पू की 14 अगस्त की रात हत्या कर दी गई। शव देर रात पुलिस ने हरिपुरधार के समीप खरोटी नाले से बरामद किया था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





