
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
6 नवम्बर 2023

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम दिवाली पर 174 स्पेशल बसों का संचालन करेगा। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर घर आने और दिवाली के बाद वापस लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए इन बसों का संचालन किया जाएगा। निगम की बसें 10 और 11 नवंबर को दिल्ली-चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई जाएंगी। दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी अगर बसों में बुकिंग ज्यादा होती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





