कसौली के गाहर गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों ने गवाई अपनी जान

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

5 मार्च 2024

Two laborers died due to landslide, accident happened in Gahar village in Kasauli.

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में देर रात भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों ने अपनी जान गवा दी। गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लेट निर्माण का काम चला हुआ था। जहां से देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा मजदूरों के अस्थायी शेड के ऊपर गिर गया। इससे मजदूर मलबे में दब गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

हालांकि, दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। मलबे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर मजदूरों ने रहने के लिए एक अस्थायी शेड बनाया था। देर रात झोपड़ी के ऊपर भूस्खलन हो गया। इससे मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि अभी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news