
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
06 मार्च 2024
जिला शिमला के सुन्नी में सतलुज नदी पर आयोजित की जा रही एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया
जिसमें 200 मीटर स्प्रिंट रन और 3 किलोमीटर की डाउन रिवर रेस का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त, कल आयोजित की जाने वाले ऑब्स्टेकल रेस के लिए ऑब्स्टेकल तैयार किए गये।
कल स्लालोम रेस का आयोजन दो चरण में होगा और जो कम समय में बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे अंतिम मुकाबले के लिये चुना जायेगा।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो





