
ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो
25 मई 2024
कक्षा एल के जी व यू के जी के सभी छात्र एवम छात्रओं ने फैंसी ड्रेस मे भाग लिया।प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है जो अद्वितीय होती है और इन छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए फन एंड लर्न में अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं।इस उपलक्ष्य पर श्रीमती रेणु चम याल और मंदिरा ठाकुर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।
नन्हे-मुन्नों छात्रों को इतने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ देखने का सौभाग्य सभी अभिभावकों को मिला। बच्चों को स्टेज पर देखकर सभी अभिभावक गद गद हो गए l कक्षा एल के जी में प्रथम सुहानया,द्वितीय दिवयाश व तृतीय विवेक रहे।कक्षा यू के जी मे प्रथम अथरव , द्वितीय सानवी , तृतीय चिराग व विरानश रहे।स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।।प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों एवम अध्यापकों को बधाई देकर कार्यक्रम का समापन किया।





