विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंगरिक में पौधारोपण किया गया

ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो

05 जून 2024

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रंगरिक में पौधारोपण किया गया । इस मौके पर एडीसी राहुल जैन ने बतौर मुखातिथि शिरकत की।

पौधारोपण करते हुए एडीसी राहुल जैन ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। नायब धावक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं।
इस अवसर पर अरन्यपाल वन प्राणी वृत शिमला ( दक्षिण) प्रीति भंडारी
ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों की अहम भूमिका है। आज दुनिया में तापमान हर साल बढ़ रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया कई परेशानियों का सामना कर रही है। हिमाचल प्रदेश में हमारे आसपास बहुत से जंगल है।इन्हेंd सहेजने में हमें भूमिका निभानी चाहिए।
डीएफओ मंदार जेवरे तहसीलदार भूमिका जैन भी विशेष तौर पर मौजूद रहें।

Share the news