
ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो
11 जून 2024
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद आलमगीर आलम ने सोमवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. राजभवन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है. जेल नियमों के तहत उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है. साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता होने के नाते अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी को भी भेज दिया है. टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम के मंत्रालय का प्रभार फिलहाल सीएम चंपाई सोरेन ने अपने पास रख लिया था. भाजपा मंत्री आलमगीर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रही थी.





