चुनाव हराने के बाद निरहुआ ने लिया बड़ा फैसला, कहा आज़मगढ़ नहीं छोड़ूंगा

खबर अभी अभी आजमगढ़ ब्यूरो
18 जून 2024

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ ने लोकसभा चुनाव में मिली हर पर चर्चा की. अभिनेता ने अपने राजनीतिक भविष्य पर भी बयान दिया.भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ का जादू लोकसभा चुनाव 2024 में नहीं चला. आजमगढ़ से सांसद रहे निरहुआ को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी आजमगढ़ से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी. निरहुआ को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से हार का सामना करना पड़ा.निरहुआ 2022 में आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव जीतने में सफल रहे थे, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि 2024 में भी वे वही जलवा दिखा सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. निरहुआ अपनी हार से निराश हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों के कई दिनों बाद अब निरहुआ मीडिया से मुखातिब हुए.

Share the news