
Kullu : रिवालसर में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रोवर व रेंजर का पांच दिवसीय प्री-आरडी (Pre-RD) कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कैंप में राजकीय महाविद्यालय सैंज की रोवर व रेंजर इकाई से चार रोवर्स—निखिल, विनोद, हेमंत और अरुण—ने भाग लिया।
कैंप में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी महाविद्यालयों से रोवर व रेंजर शामिल हुए। इस दौरान परेड, योगाभ्यास, मार्च पास्ट तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सैंज महाविद्यालय के रोवर्स ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कैंप में चयनित रोवर्स को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए योग्य माना जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुजाता, रोवर-रेंजर प्रभारी प्रो. प्रेम नेगी तथा डॉ. वंदना ने सभी रोवर्स का उत्साहवर्धन किया और उनके चयन की उम्मीद जताई।





