शिक्षा मंत्री मंडी जिला के प्रवास पर, भारत स्काऊट एंड गाईड राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

मंडी,

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 4 फरवरी, 2026 को प्रातः 11.00 बजे रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में भारत स्काऊट एंड गाईड राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वे यहां सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर राष्ट्र स्तरीय एडवोकेसी कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनका रात्रि ठहराव सुंदरनगर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगा। 05 फरवरी को प्रातः वे घुमारवीं के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share the news