कंसा चौक में एयरपोर्ट समर्थक कोर कमेटी की बैठक

बल्ह (मंडी)। उपमंडल बल्ह के कंसा चौक में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर क्षेत्र की जनता सकारात्मक रूप से आगे आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बल्ह में जल्द हवाई अड्डे का निर्माण हो, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिले।
हाल ही में समाचारों के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद कि बल्ह एयरपोर्ट परियोजना को साइट क्लीयरेंस मिल चुकी है, संभावित रूप से प्रभावित होने वाले किसानों और आम जनता में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे एयरपोर्ट निर्माण का समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार से मांग करते हैं कि प्रभावित परिवारों को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए। साथ ही विस्थापित किसानों के पुनर्वास के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए तथा एयरपोर्ट में योग्यता के आधार पर स्थानीय प्रभावितों को रोजगार का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी विषय को लेकर कंसा में एयरपोर्ट समर्थक कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों ने भाग लिया और विधायक के साथ विस्तृत चर्चा की।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह क्षेत्र में प्रस्तावित एयरपोर्ट को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और परियोजना को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से बल्ह घाटी में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत सरकार की ओर से लगभग 2000 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश को प्रदान की जा चुकी है, जिसे राज्य सरकार द्वारा अन्य कार्यों में व्यय किया गया है।
विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि परियोजना से प्रभावित सभी किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा, सम्मानजनक और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाएगा तथा किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित किसानों ने विधायक के आश्वासन का समर्थन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता प्रदर्शित की। विधायक ने भी सभी से सकारात्मक सहयोग और आपसी संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में
एयरपोर्ट समर्थक कमेटी के संयोजक घनशयाम सेन ,अध्यक्ष भवानी सिंह ,सचिव
एनएल सैनी ,स्थानीय किसान तुलसी राम ,हुकम चंद सैनी ,कुलदीप ठाकुर,
जय सिंह ,कर्म चंद विपिन कुमार बलवंत सिंह ,सोहन, लाल,केदार नाथ
करुण वर्मा,रविन्द्र सैनी प्यार सिंह सैनी, सतीश कपूर,नेक राम सैनी
राम सिंह सैनी,छोटू चौधरी ,मित्र देव राणा,राकेश वालिया, करुण वर्मा,
अभिनय सेन ,अमर सिंह ,सागर सैनी
इत्यादि ने हिस्सा लिया।

Share the news