
कुल्लू
जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला कुल्लू के 63 (युवा युवतियाँ)प्रशिक्षणार्थियों को राफ्टिंग केंद्र पिरडी द्वारा कोर्स करवाया जा रहा है , डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज के माध्यम से बच्चों को निशुलक शिवर का आयोजन किया गया है , जिनमे नेहरू युवा केंद्र के 49 विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के 14 विद्यार्थी शामिल हैं , राफ्टिंग केंद्र प्रभारी गीमनर सिंह ने बताया कि इस कोर्स में कुल्लू जिला के 63 बच्चे कोर्स में पहुंचे है जिने आगामी सात दिन आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमे इन्हें आपतकालीन परिस्थितियों से निपटने , नदी में बचाव के तरीके, इमरजेंसी ब्रिज निर्माण, रिपलिंग, जूमरिंग, ट्रेकिंग जल सुरक्षा तकनीक, लाइफ स्विमिंग, रोइंग बोटिंग, राफ्टिंग इवैक्यूएशन तकनीकी प्रशिक्षण एवं फर्स्ट ऐड रिस्पांडर की विधिवत ट्रेनिंग दी जाएगी यह ट्रेनिंग 23 फ़रवरी से 1 मार्च 2026 तक चलेगी ,पर्वतारोहण संस्थान के उप निदेशक लुदर सैन एवं निर्देशक पर्वतारोहण संस्थान मनाली अविनाश नेगी ने सभी छात्रो को प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दी हैं और बताया कि पर्वतारोहण संस्थान निरंतर जल थल नभ एवं स्कीइंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है हिमाचल प्रदेश के भिविन्न जिलों में संस्थान के दस सब केंद्र भिन्न कार्यक्रमों में हिमाचली एवं गैर हिमाचली युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है .उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग , एवं जिला प्रशासन कुल्लू का कोरस प्रायोजित करने पर अभिनंदन किया और बचों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की कोरस की विधिवत समापन 1 मार्च को होगा।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट





