
शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए एक और सक्रिय तस्कर को PIT NDPS अधिनियम के तहत डिटेंशन ऑर्डर पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डिटेन किए गए आरोपी का विवरण
आरोपी संदीप कुमार उर्फ सैंडी, पुत्र राय सिंह, निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मामलों का विवरण इस प्रकार है—
1️⃣ एफआईआर संख्या 263/21 दिनांक 07-12-2021
धारा 21, 29 NDPS अधिनियम, थाना सदर, जिला शिमला — करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
2️⃣ एफआईआर संख्या 101/21 दिनांक 18-06-2021
धारा 21, 29 NDPS अधिनियम, थाना ढली, जिला शिमला — 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
3️⃣ एफआईआर संख्या 41/25 दिनांक 17-03-2025
धारा 21 NDPS अधिनियम, थाना ढली, जिला शिमला — 2.170 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
28 दिनों में 22 तस्कर जेल
शिमला पुलिस द्वारा पिछले 28 दिनों में 22 आदतन और संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के तहत हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।





